राष्ट्रीय
विजय गोयल ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 4:42:27 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गोयल ने राजनाथ के आवास पर शनिवार को मुलाकात की। गोयल ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दोनों नेताओं के मध्य राष्ट्रपति चुनाव और दिल्ली के वर्तमान राजनैतिक हालात पर चर्चा हुई। राजनाथ ने गोयल से कश्मीरी छात्रों के खेल क्षेत्र में योगदान और जुड़ाव को लेकर भी चर्चा की।
दरअसल गोयल को एमसीडी चुनाव के बाद ही दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के हस्तक्षेप के चलते दिल्ली की राजनीती से दूर कर दिया था। उसके बाद से ही गोयल ने खेल क्षेत्र में कार्य को ही प्राथमिकता देना प्रारम्भ कर दिया था।