ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शोक व्यक्त किया
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 1:03:09 PM
जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शोक व्यक्त किया

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने ट्विटर पर जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत और जर्मनी के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके योगदान को भारत काफी सम्मान देता है।

मोदी ने कहा, हेल्मुट कोल 1986 और 1993 में भारत आए थे। हम भारत जर्मनी के बीच संबंधों को और मजबूत करने में उनके योगदान को महत्व देते हैं। 
गौरतलब है कि, जर्मनी में सर्वाधिक समय तक शासन करने वाले कोल का शुक्रवाक को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। कोल ने 2002 के बाद से ही सक्रीय राजनीति से सन्यास ले लिया था। इसके बाद 2008 से वो बीमार रहने लगे और वे व्हील चेयर पर आ गए। कोल ने अपने फ्रांसीसी सहयोगी फ्रेकोइस मीटररैंड के साथ मिलकर यूरो मुद्रा की शुरुआत की थी। 
बर्लिन की दीवार गिरने के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी को साथ लाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। हेल्मुट कोल जर्मन और यूरोपीय एकीकरण के चांसलर थे। 16 साल तक जर्मनी के चांसलर, 25 से ज्यादा साल तक क्रिश्चियन डेमोक्रैटिक पार्टी के प्रमुख रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS