ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
शाह ने किया महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना से इंकार
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 11:49:52 AM
शाह ने किया महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना से इंकार

 मुंबई,  (हि.स.)। मुंबई दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना से पूरी तरह इंकार कर दिया है। भाजपा के साथ महाराष्ट्र की सत्ता में सहयोगी बनी शिवसेना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमेशा तंज कसती रहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मध्यावधि चुनाव का संकेत देकर सभी को चौंका दिया था। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल ने भाजपा व सरकार दोनों को ही परेशानी में डाल दिया था। किसान नेता के साथ विपक्ष भी सरकार को घेरने में लगा हुआ था। सत्ता में सहयोगी शिवसेना भी सत्ता के खिलाफ होकर किसानों का साथ दिया। इन सबसे परेशान मुख्यमंत्री ने किसानों के कर्ज को माफ करने का ऐलान तो कर दिया, साथ ही संकेत दिया कि मध्यावधि चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। इस पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस व भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास पैसा है, इसीलिए वे मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं। ठाकरे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मध्यावधि चुनाव की जरूरत नहीं है, वे किसानों का कर्ज माफ करें। शिवसेना सत्ता में साथ देती रहेगी। अब मुंबई दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की कोई संभावना नहीं है। उल्लेखनीय है कि शाह महाराष्ट्र में भाजपा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों एवं मंत्रियों को मंत्र देने के लिए आए हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS