ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
वन अधिकार कानून लागू करने में असफल ओडिशा सरकार : ओराम
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 6:29:05 PM
वन अधिकार कानून लागू करने में असफल ओडिशा सरकार : ओराम

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर वन अधिकार कानून लागू करने में असफल रहने का आरोप लगाया है। ओराम ने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों के बीच कोई समन्वय नहीं है। जिसके चलते योजनाओं का जमीन पर क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। 

ओराम ने यह बात वन अधिकार कानून में बदलाव करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पत्र पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया व्यक्त देते हुए कही। ओराम की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वन अधिकार कानून के प्रावधानों को लागू करने के लिए राज्य सरकार के विभागों में कोई तालमेल नहीं है।
ओराम ने कहा कि ओडिशा में एक लाख 86 हजार मामलों में से केवल 47 हजार 161 मामलों का निपटारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इसके लिए ग्रामसभाओं को जिम्मेदार ठहराया है जिनका ऐसे मामलों से दूर-दूर तक कोई संबंध ही नहीं है।
ओराम ने कहा कि ऐसे मामले जिला और उप मंडलीय स्तरीय निकाय देखते हैं। उन्होंने अारोप लगाया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री इस कानून को लागू नहीं करना चाहते हैं बल्कि वे इसे कमजोर करना चाहते हैं। उनका मकसद कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाना है जो वन भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। राज्य सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। ओराम ने कहा कि वनवासी वे लोग हैं जो वन की उपज पर जीविका चलाते हैं न कि खनन माफिया ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS