राष्ट्रीय
अमेरिका से पहले पुर्तगाल जाएंगे पीएम
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 6:23:00 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय अमेरिका यात्रा से पहले पड़ाव के तौर पर पुर्तगाल को चुना है। अपनी अमेरिका यात्रा से वापसी में वह नीदरलैंड जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है। वह 25 जून को अमेरिका पहुंचेंगे।
अपनी दो दिवसीय यात्रा अमेरिका यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इसके पूर्व अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत में मोदी 24 जून को पुर्तगाल जाएंगे। उनकी इस यात्रा का आखिरी पड़ाव नीदरलैंड होगा। प्रधानमंत्री 27 जून को नीदरलैंड जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा के दौरान सिर्फ एक शहर वाशिंगटन जाएंगे। जहां उनका कुछ व्यवसाय प्रमुखों से मुलाकात का कार्यक्रम है| 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है।