ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगे अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 5:21:33 PM
शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगे अमित शाह

 नई दिल्ली, (हि.स.)। 2019 के आम चुनाव के मद्देनजर देश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए राज्यों का दौरा कर रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र रवाना होंगे। उनका यह दौरा देश के सभी राज्यों में कुल 110 दिनों के उनके विस्तृत प्रवास कार्यक्रम के तहत है।

भाजपा अध्यक्ष 16 जून को सुबह मुंबई पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां वे शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ बाबासाहब भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर और बालासाहब ठाकरे जैसी महान विभूतियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शाह भाजपा सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला व मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा के अन्य चुने हुए जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के आवास पर राज्य के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष 17 जून को वसंत स्मृति, मुंबई में सुबह 11 बजे प्रदेश कोर कमिटी और विभागों एवं प्रकल्पों की बैठक करेंगे। इसके बाद उनका प्रेस से मिलने का भी कार्यक्रम है। प्रेस वार्ता शाह भाजपा राज्य इकाई की राज्य में चल रही गतिविधियों पर एक समीक्षा बैठक करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष 18 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष कार्य विस्तारक योजना की बैठक करेंगे और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा मुंबई में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालने के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर भी उनसे चर्चा करेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्य विस्तारक योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में संगठन के हजारों कार्यकर्ता बूथ-स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं| विदित हो कि देश भर में चार लाख से अधिक कार्यकर्ता इस कार्य विस्तारक योजना के तहत 15 दिन, छः महीना और एक साल के लिए पूर्णकालिक के रूप में बूथ-स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS