ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस शुरू करेगी देशव्यापी ‘हक मांगो अभियान’
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 4:43:05 PM
कांग्रेस शुरू करेगी देशव्यापी ‘हक मांगो अभियान’

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी में ‘हक मांगो अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि प्रचंड बहुमत देकर केंद्र की सत्ता सौंपने वाली जनता को मोदी सरकार धोखा दे रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता राज बब्बर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश में किसान की स्थिति बहुत नाजुक हो गयी है। किसान अपने हक की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार उसका दमन कर रही है। मध्य प्रदेश की जनता ने जिस भाजपा को डेढ़ दशक तक सत्ता की बागडोर सौंपी उसी की सरकार हक मांग रहे किसानों पर गोलियां दाग रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ है।
भाजपा के शासन वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में किसानों का दमन किया जा रहा है| इसलिए पार्टी पूरे देश में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी और इसके लिए ‘हक मांगो अभियान’ शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मोदी सरकार को ‘सूट-बूट और बैंड-बाजा’ की सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उसकी गलत नीतियों का मुकाबला करेगा। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि गांधी का विचार जब तक जिंदा रहेगा, देश में बंटवारे की सियासत कमज़ोर ही रहेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS