राष्ट्रीय
टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी को हाईकोर्ट का नोटिस
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 1:49:39 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। पर्यावरणविद् और टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी के खिलाफ एक महिला वकील द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पचौरी को नोटिस जारी किया है। वकील वृंदा ग्रोवर ने याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है।
दरअसल पचौरी के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। उस मामले में पचौरी के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल होने के बाद पचौरी ने भी महिला की वकील वृंदा ग्रोवर के खिलाफ अवमानना कार्यवाही मामला दर्ज कराया। जिस पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत ने पचौरी से गवाहों की सूची मांगी। पचौरी ने केस दायर कर कहा है कि वृंदा ग्रोवर और अन्य महिला ने मीडिया में उनके खिलाफ अपमानजनक बातें की जिससे उनकी छवि धूमिल हो सकती है। उन्होंने वृंदा ग्रोवर से एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। इसी मामले को लेकर वृंदा ग्रोवर ने पचौरी के खिलाफ हाईकोर्ट काम रुख किया है। निचली अदालत 19 जून से गवाहों के बयान दर्ज करने वाली है।