ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ की नियंत्रण रेखा पर दागे मोर्टार
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 12:47:29 PM
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ की नियंत्रण रेखा पर दागे मोर्टार

 जम्मू, (हि.स.)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर गोलीबारी कर व मोर्टार दाग संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के ही पाक सेना ने पुंछ जिले के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब गोलीबारी कर 82 एमएम के मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी का करारा जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बताते चलें कि पाक सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल करवाने के लिए ही गोलीबारी करती आ रही है मगर सतर्क भारतीय जवानों के आगे हर उसे मुंह की खानी पड़ रही है और वह अपने इरादों में असफल रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS