ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
उपराज्यपाल को लेकर केजरीवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 4:42:34 PM
उपराज्यपाल को लेकर केजरीवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली,  (हि.स.)। किरण बेदी के बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार फिर उपराज्याल पर चुनी हुई सरकार को काम न करने आरोप लगाया है| इतना ही नहीं, इस बार उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि अगर दिल्ली के उपराज्यपाल के रवैया को गलत नहीं ठहराया जा सकता तो फिर पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार में उपराज्यपाल किरण बेदी को कैसे गलत कर दिया जा रहा है। 

दरअसल पुड्डुचेरी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से नियुक्त की गई उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच कामकाज को लेकर आए दिन विवाद देखने को मिलता है। 
इस पर केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस से सवाल किया, ‘कांग्रेस को तय करना चाहिए कि क्या एलजी का चुनी हुई सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप अच्छा या बुरा है। आखिर एलजी का हस्तक्षेप दिल्ली में अच्छा और पुड्डुचेरी में खराब कैसे हो सकता है।’ 
वहीं केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा भी ट्वीट कहा, ‘कांग्रेस रचनाकार है सरकार या एलजी कार्यालय का दुरुपयोग करने में। भाजपा ने कांग्रेस से ही सीखा है कि कैसे चुनी हुई सरकार को परेशान किया जाए। फिलहाल पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री इसे कठिन तरीके से सीख रहे हैं।’
हालांकि ये बेहद दिलचस्प है कि दिल्ली के उपराज्यपाल को भाजपा का एजेंट बताने वाले केजरीवाल के निशाने पर कांग्रेस आ गई है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंट बताकर सरकार के कामकाज में अड़ंगा डालने के आरोप अक्सर लगाते आए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS