ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सेना प्रमुख पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस मांगे क्षमा: जनरल वीके सिंह
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 12:37:33 PM
सेना प्रमुख पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस मांगे क्षमा: जनरल वीके सिंह

 भुवनेश्वर, (हि.स.)। विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित द्वारा सेना प्रमुख पर दिये गये टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व से क्षमायाचना करने की मांग की है। साथ ही वीके सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार देश के 800 जिलों में स्थित पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने पर कार्य कर रही है। 

'सबका साथ सबका विकास' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचने वाले जनरल सिंह ने मंगलवार की सुबह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि संदीप दीक्षित ने जो बयान सेना प्रमुख पर दिया है, उससे उन्हें गहरा आघात लगा है। उनके जैसे करोड़ों लोगों को इससे आघात लगा है। इतने वरिष्ठ राजनेता को इस तरह की बयान नहीं देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि देश की सेना के लिए देश सर्वोपरि है। देश की सेना का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत नहीं है क्योंकि दीक्षित ने कांग्रेस के नेता के रूप में बयान दिया है। इसलिए कांग्रेस को इस संबंध में क्षमायाचना करनी चाहिए। 
जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के लोगों के पास पासपोर्ट सेवा सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री के नेतृत्व में एक योजना पर कार्य चल रहा है। सरकार ने देश के 800 जिला मुख्यालयों स्थित डाक घरों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र बनाने का निर्णय किया है। यह आगामी दो सालों में पूरा हो जाएगा। 
विजय माल्या के युके से प्रत्यर्पण के बारे में पूछे गये सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया इतनी सरल नहीं है जितना हम समझते हैं। युके के साथ जो प्रत्यर्पण संधि है उसमें कुछ शर्तें हैं। उस आधार पर दस्ताबेज भारत ने ब्रिटेन को दिया है। युके द्वारा इसकी जांच कर लेने और यदि आवश्यक होता है और वह स्पष्टीकरण मांगता है तो वह भी दिया जाएगा। इसके बाद जब उनका कानून इसे अनुमति देगा इसके बाद विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पण किया जा सकेगा। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS