राष्ट्रीय
राष्ट्रपति चुनाव: राजग उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए कमेटी गठित
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 3:51:22 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए एक कमेटी गठित की है। यह तीन सदस्यीय कमेटी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने का काम करेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू इस तीन सदस्यीय कमेटी के सदस्य होंगे।
दरअसल, भाजपा की मंशा है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर राजग के सभी सदस्यों से चर्चा कर सहमति बनाई जाए। कमेटी के सदस्य राजग के घटक दलों से विचार विमर्श कर राष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार का नाम तय करेंगे।