ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत ने रिहा किए 11 पाक कैदी
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 2:57:06 PM
भारत ने रिहा किए 11 पाक कैदी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। अपनी सजा काट चुके 11 पाकिस्तानी कैदियों को भारत ने सद्भावना स्वरूप रिहा कर उन्हें अटारी-वाघा सीमा से वापस उनके देश पाकिस्तान भेज दिया है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा 218 भारतीय कैदियों को रिहा किए जाने के बाद गत एक मार्च को भारत ने भी जेलों में बंद 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया था, जिनमें 21 नागरिक और 18 मछुआरे थे। 
वर्तमान में भारत के कथित जासूस और भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की रिहाई को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है। एक ओर पाकिस्तान की अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है, वहीं भारत के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जाने पर उसकी फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पर संघर्ष विराम का आए दिन उल्लंघन किया जाना और आतंकवाद की घुसपैठ से भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS