ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सेनाध्यक्ष पर विवादित बयान के लिए माफी मांगे सोनिया: निर्मला सीतारमन
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 1:41:52 PM
सेनाध्यक्ष पर विवादित बयान के लिए माफी मांगे सोनिया: निर्मला सीतारमन

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित सेना अध्यक्ष पर की गई अपनी एक विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने दीक्षित के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संदीप दीक्षित कांग्रेस के जाने माने नेता हैं। उन्होंने सेना की बेइज्जती की है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि सेनाध्यक्ष को ‘सड़क का गुंडा’ कहना यह कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की भाषा है। हालांकि, दीक्षित ने अपना बयान वापस लेते हुए खेद जताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें खेद है कि असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया।
निर्मला ने कहा कि दीक्षित के बयान वापस लेने से काम नही चलेगा। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस की रणनीति रही है। सेनाध्यक्ष को लेकर जिस तरह का विवादित बयान दिया गया है उसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS