ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अब कृष्णा घाटी तथा मेंढर में तोड़ा सीजफायर
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 12:47:23 PM
अब कृष्णा घाटी तथा मेंढर में तोड़ा सीजफायर

 जम्मू, (हि.स.)। भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की घटना लगातार बढ़ रही है। आए दिन किए जा रहे हमले में सीमा पर तनाव की स्थिति है। 24 घंटे के भीतर एक बार फिर पाकिस्तान ने पुंछ-मेंढर के कृष्णा घाटी और बलनोई सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। यह गोलाबारी सोमवार सुबह छह बजे शुरू हुई थी और अभी तक जारी है। 

सूत्रों के अनुसार, पाक सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के जम्मू संभाग के कृष्णा घाटी तथा मेंढर सैक्टर में पहले तो छोटे हथियारों फिर बाद में मोर्टार दाग संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को भी अपनी गोलीबारी का निशाना बनाया, जिसमें कुछ मोर्टार रिहायशी इलाकों में जा गिरे। इस दौरान कुछ पशु इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। भारतीय सेना भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इसके अलावा, राजौरी के नौशेरा के पास लाम सेक्‍टर में भी पाक की तरफ से युद्धविराम का उल्‍लंघन किया गया। वहां भी मोर्टार दागे गये। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा के सटे रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दाग रहा है। वहीं, लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मोर्टार व ऑटोमैटिक हथियारों से हुई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अभी दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। बताते चलें कि पिछले 48 घंटों में सीमा पर 5 बार पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS