राष्ट्रीय
इंग्लिश डेली ''नेशनल हेराल्ड'' की रि-लॉन्चिंग आज
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 11:33:00 AMबेंगलुरु, (हि.स.)। जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित इंग्लिश डेली 'नेशनल हेराल्ड' की सोमवार को रि-लॉन्चिंग होगी। बतादें कि इसे आज दोपहर में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के द्वारा वसंतनगर के डॉ बीआर अम्बेडकर सभागार में लॉन्चिंग की जाएगी। एआईसीसी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसी तरह का इवेंट चुनाव बाध्य राज्य में दोबारा आयोजित किया जाएगा। सत्ता में दोबारा वापस आने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास कर रही है। केसी वोणुगोपाल ने संकेत दिए हैं कि अगले विधानसभा चुनाव आने तक शहर में एक घर की तलाश कर रहे हैं। भाजपा के राज्य प्रभारी पी. मुर्लीधर राव भी झुकते हुए किराये के मकान में जाने की सोच रहे हैं, ताकि पार्टी को सत्ता में वापस लाया जा सके।a