ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा ने देश और जनता का आत्मविश्वास बढ़ाया : शाह
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2017 3:15:03 PM
भाजपा ने देश और जनता का आत्मविश्वास बढ़ाया : शाह

 नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने देश और जनता का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। लोगों में बहु पार्टी लोकतंत्र पर विश्वास कम होने लगा था उसे पुन: स्थापना भाजपा ने की है। 

सांसद महेश गिरी की पत्रिका सेवागिरी का विमोचन के अवसर पर कार्यक्रम में शाह ने कहा कि भाजपा ने जनप्रतिनिधि नामक संस्था का चरित्र बदलने का कार्य किया है। पहले सांसद पार्षद से मिलना मुश्किल होता था लेकिन अब विभिन्न तरीकों से वह जनसामान्य के लिए उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के संघचालक बजरंग लाल गुप्त ने कहा कि समाज जीवन में आज नकारात्मक विचार जा रहे हैं जिससे निष्क्रियता बढ़ी है। ऐसे में यह पत्रिका लोगों को प्रेरणा देकर सक्रिय करेगी। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि गरीब दलित की सेवा ही ईश्वर की भक्ति और सही मानों में सेवागिरी है। यह तभी संभव है जब हम भारत भक्ति करें। 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा ने कई ऐसे कार्य किये हैं जिनकी चर्चा नहीं होती ऐसे में पार्टी के इन कार्यों को जनसाधारण तक यह पत्रिका पहुंचायेगी। 
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आशा व्यक्त की कि भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को इस पत्रिका में स्थान मिलेगा। 
वहीं सांसद महेश गिरी ने कहा कि शुरुआती तौर पर पत्रिका की 50 हजार प्रतियां छापी गई हैं। धीरे-धीरे इसे त्रैमासिक पत्रिका के रुप में स्थापित किया जाएगा। जिसमें सेवा कार्यों से जुड़ी सकारात्मक पहल प्रस्तुत की जायेंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS