ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था रवाना, विदेश मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2017 3:09:05 PM
मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था रवाना, विदेश मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

 नई दिल्ली, (हिस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय कार्यालय से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर पहले जत्थे में जाने वाले सभी यात्रियों से स्वराज ने मुलाकात की। सुषमा स्वराज ने सभी कैलाश मानसरोवर यात्रियों को इस पवित्र यात्रा के लिए शुभकामना दी। 

रविवार सुबह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली से रवाना हुआ। सरकार हर साल कैलाश मानसरोवर यात्रा की व्यवस्था करती है, जिसमें यात्रियों को पहचान पत्र, उनका स्वास्थ्य चेकअप सहित कई कामों को अंजाम दिया जाता है। इस बार इसके लिए 4 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 जून से 8 सितंबर तक चलेगी। 

कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदु धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। हिमालय के बीच स्थित कैलाश मानसरोवर को लेकर मान्यता है कि यहां दर्शन और स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा में यात्रियों को 19500 फुट की चढ़ाई करनी पड़ती है। कैलाश मानसरोवर यात्रा में श्रध्दालु के सामने दो रास्ते होते हैं। एक रास्ता उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रा से होकर जाता है, जिसमें 24 दिन का समय लगता है। वहीं दूसरा रास्ता सिक्किम के नाथूला दर्रा से होकर जाता है, जिसमें 21 दिन का समय लगता है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS