ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मिलजुल कर आपसी मतभेद सुलझायें खाड़ी देश : भारत
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 7:34:14 PM
मिलजुल कर आपसी मतभेद सुलझायें खाड़ी देश : भारत

नई दिल्ली, (हि.स.)। खाड़ी देशों में चल रहे संकट पर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने इस संबंध में शनिवार को कहा कि वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़े खतरे- अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से मानवता को बचाने के लिये सभी देश मिलजुल कर आपसी मतभेद सुलझायें। खाड़ी में शांति एवं सुरक्षा क्षेत्रीय प्रगति एवं समृद्धि के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद और मज़हबी असहिष्णुता ने ना केवल क्षेत्रीय स्थिरता को बल्कि वैश्विक शांति एवं व्यवस्था के लिये गंभीर खतरा पेश किया है। इससे सभी देशों को समन्वित एवं व्यापक स्वरूप से लड़ना होगा। यह बात विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कही। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 80 लाख प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर वह इन देशों के साथ सतत संपर्क में हैं। भारत खाड़ी में सऊदी अरब एवं अन्य देशों द्वारा कतर से कूटनीतिक संबंध तोड़ लेने के हाल के निर्णय से उत्पन्न स्थिति पर पैनी नज़र रखे है। हमारा मानना है कि सभी पक्षों को अपने मतभेदों को रचनात्मक बातचीत के माध्यम से परस्पर सम्मान एवं संप्रभुता सुनिश्चित करने और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करने की अंतर्राष्ट्रीय परिपाटी के आधार पर सुलझाना चाहिये।
भारत के खाड़ी देशों के साथ लंबे अरसे से दोस्ताना संबंध रहे हैं। 80 लाख से अधिक भारतीय कामगार श्रमिक उन देशों में रहते हैं। उन देशों में क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता से हमारे हित भी जुड़े हैं। इस संबंध में सरकार पूरी स्थिति पर पैनी नज़र रखे हुए है और इन देशों के संपर्क में हैं। इन देशों की सरकारों ने भारतीय समुदाय की कुशलता को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया है। इन देशों में रहने वाले भारतीय कामगारों को सलाह दी गयी है कि वे जरूरत पड़ने पर निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS