राष्ट्रीय
भाजपा कार्यकारिणी की विशाखापट्टनम बैठक टली
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 7:28:05 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की अगले माह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में होने वाली अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक टल गयी है और नयी तारीख की घोषणा जल्द की जायेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई कार्यकारिणी बैठक को राष्ट्रपति चुनाव के चलते टाला गया है। चुनाव आयोग 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा। दरअसल 15 एवं 16 जुलाई को विशाखापट्टनम में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी थी। यह अब उन तिथियों में नहीं होगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की नयी तारीख तय करेंगे।
दरअसल वर्तमान में भाजपा की 13 राज्यों में सरकार है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, सांसद, केन्द्रीय मंत्री आदि सभी प्रमुख लोग दो दिन के लिये एक ही जगह जुटेंगे। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियाें के बीच कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करना संभव नहीं है।