ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
किसान आंदोलन का शनिवार को आखिरी दिन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 1:41:41 PM
किसान आंदोलन का शनिवार को आखिरी दिन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

इंदौर, (हि.स.)। किसान आंदोलन का शनिवार को अंतिम दिन है। वहीं कांग्रेस द्वारा आज रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा से सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है। इसके चलते शनिवार को सुबह से ही यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उधर, किसान आंदोलन के अंतिम दिन प्रदेश बंद का आह्वान किया गया। इसे लेकर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से सभी संभाग और जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं। 

किसानों के आंदोलन के अंतिम दिन को देखते हुए डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला ने पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शुक्रवार रात से रविवार सुबह तक अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है। इसके जिले के अधिकारी पूरी पुलिस फोर्स के साथ होमगार्ड, रेडियो पुलिस और अन्य शाखाओं में पदस्थ कर्मचारियों को अल सुबह से तैनात कर दें, जिससे आम जनता में पुलिस का विश्वास बना रहे। साथ ही ग्रामीण इलाकों में आने वाले रेलवे स्टेशन, राजमार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सतत गश्त और नजर रखी जाए। इसके अलावा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें। 
उपद्रवियों पर सख्ती हो
डीजीपी ने बंद के चलते निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में उपद्रव नहीं हो और उपद्रवियों से सख्ती से पेश आएं। अनुविभागीय और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से धारा 144 का प्रभावी पालन करवाया जाए। पुलिस का समस्त बल सुबह सात बजे से पहले अपने तय स्थान पर तैनात हो जाना चाहिए। चक्काजाम और रेल रोकने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए। 
अत्यावश्यक सेवाएं निर्बाध हों
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंद के दौरान पुलिस अत्यावश्यक सेवाओं को सुचारु रखने के लिए संकल्पित है। दूध, दवा का वितरण निर्बाध हो, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि एक जून से जारी इस आंदोलन में किसानों द्वारा कई स्थानों पर शहर आ रहा दूध और सब्जी को सडक़ पर फैलाया गया, वहीं मारपीट और आगजनी भी की गई। पुलिस का लक्ष्य है कि ऐसी स्थिति शनिवार को उत्पन्न न हो। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS