ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सीएम ममता बनर्जी करेंगी पहाड़ मुद्दे को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 12:42:56 PM
सीएम ममता बनर्जी करेंगी पहाड़ मुद्दे को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

सिलीगुड़ी, (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को शहर के फुलबाड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में पहाड़ मुद्दे को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक करेंगी। बैठक में राज्य पुलिस के डीजी एवं गृह सचिव मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने फिलहाल सिलीगुड़ी में रहकर पहाड़ पर नजर रखने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को दार्जिलिंग में कैबिनेट मीटिंग के दौरान पहाड़ पर हुई राजनीतिक हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उसी दिन विदा कर खुद हालात सामान्य होने तक दार्जिलिंग में रहने का ऐलान किया था। ममता बनर्जी शुक्रवार को गोजमुमो द्वारा 12 घंटे आहूत बंद के दौरान स्वयं वहां मौजूद रहकर पर्यटकों को सुरक्षित पहाड़ से निकालने के इंतजामातों का जायजा लेती रहीं। दिन भर वहां बिताने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात सिलीगुड़ी पहुंची। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि पहाड़ शांत है। पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। शनिवार को भी प्रशासन की ओर से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर भेजने का काम चलेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी हालातों पर लगातार नजर रखे हुए। सेना के जवान पर दार्जिलिंग समेत पहाड़ के विभिन्न महकमें में गश्त लगा रहे हैं। इस बीच पहाड़ पर गोजमुमो की संभावित हिंसा को भांपने में असमर्थन रहने के कारण दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अमित पी जवालगी को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कोलकाता सेंट्रल के डीसीपी अखिलेश चतुर्वेदी को एसपी का पदभार दिया गया है। उनके आज यहां पहुंचने की उम्मीद है। इधर, गोजमुमो सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जबतक पहाड पर रहेगी यहां अशांति होती रहेगी। उनके यहां से जाने के बाद ही पहाड़ की परिस्थिति समान्य होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS