राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री कजाकिस्तान की यात्रा कर स्वदेश लौटे
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 12:29:44 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजाकिस्तान की अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर शनिवार तड़के नई दिल्ली लौट आए। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अस्ताना में हुए वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने गये थे। सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को इस संगठन में शामिल किया गया जिससे इसकी सदस्य संख्या छह से बढकर आठ हो गई है।
सम्मेलन में मोदी ने संप्रभुता और आतंकवाद पर चीन और पाकिस्तान को आगाह करते हुए स्पष्ट कहा था कि भारत इन मुद्दों पर अपने हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।