ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक जताया
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:11:38 PM
प्रधानमंत्री ने गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक जताया

 नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य पी गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया। 80 वर्षीय रेड्डी कुल्लू घूमने गए थे जहां भुंतर एयरपोर्ट पर अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जा रहा है, यहां उनके आवास पर शुक्रवार को उनके अन्तिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शनिवार को उनके पैत्रिक घर हैदराबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘राज्य सभा के सांसद पलावाई गोवर्धन रेड्डी के निधन से मैं दुखी हूं। मेरे विचार व प्रार्थना उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।‘इससे पहले उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष एम हामिद अंसारी ने राज्यसभा सदस्य पी गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा रेड्डी राज्यसभा के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे और तेलंगाना किसानों के कल्याण के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
वहीं कांग्रेस ने सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के असामयिक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आजाद ने कहा कि गोवर्धन रेड्डी बहुत ही अनुभवी सांसद थे। उन्होंने विधानसभा और संसद की कार्यवाही में काफी योगदान दिया। उनकी मृत्यु से कांग्रेस पार्टी ने एक महान संसदीय नेता खो दिया है। आजाद ने शोक व्यक्त करते हुए रेड्डी के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS