ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत को मिली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सदस्यता
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 6:46:46 PM
भारत को मिली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सदस्यता

 नई दिल्ली, (हिस)। भारत अब शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य बन गया है। शुक्रवार को कजाकिस्तान के शहर अस्ताना में इसकी घोषणा की गई। अस्ताना में एससीओ सम्मिट चल रही है, जिसमें हिस्सा लेने प्रधानमंत्री मोदी गए हैं। शंघाई सहयोग संगठन चीन, रूस के नेतृत्व में छह देशों का संगठन है, जिसमें अब भारत, पाकिस्तान को मिलाकर आठ सदस्य राष्ट्र हो गए हैं। 

गुरुवार को कजाखिस्तान के राष्ट्रपति और अस्ताना में चल रही एससीओ सम्मिट के मेजबान राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़ारबायेव ने घोषणा करते हुए भारत को एससीओ का सदस्य बनाए जाने का एलान किया। शंघाई सहयोग संगठन का गठन 2001 में किया गया था, तब चीन, रूस, कजाकिस्तान, किरगिजतान, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान इसके सदस्य थे। अब भारत, पाकिस्तान को मिलाकर इसके आठ सदस्य हो गए हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS