राष्ट्रीय
राष्ट्रपति मुखर्जी ने पुर्तगाल को दी राष्ट्रीय दिवस की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 5:56:47 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है। पुर्तगाली गणराज्य के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, 'मैं पुर्तगाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत की सरकार, भारतीय जनता और अपनी ओर से बेहद उल्लास के साथ शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भारत और पुर्तगाल हमेशा से अपने गर्मजोशी वाले और दोस्ताना संबंधों का आनंद उठाते रहे हैं, जिनका नाता ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से भी है। इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की भारत यात्रा ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और सक्रिय किया है। हमें आशा है कि दोनों देश आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे और द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। मुखर्जी ने कहा कि अपने अच्छे स्वास्थ्य और पुर्तगाल के लोगों की प्रगति व समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।