राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने लॉन्च किया मोबाइल एप ‘सेल्फी विद डॉटर’
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 5:47:16 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में ‘सेल्फी विद डॉटर’ मोबाइल एप लॉन्च किया। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों के साथ तस्वीर लें और अभियान को सफल बनाने के लिए एप पर अपलोड करें।
राष्ट्रपति मुखर्जी ने इस मौके पर हरियाणा के पूर्व सरपंच सुनील जगलान को बधाई दी और कहा कि राज्य में इस अभियान की शुरूआत में उनका प्रयास प्रशंसनीय है। जगलान के प्रयासों से कन्या भ्रूण हत्या और लिंग चयन के खिलाफ सशक्त आंदोलन शुरू हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अभियान अंततः लिंग असंतुलन से उत्पन्न समस्याओं से निपटने में मदद करेगा।
हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव में जून, 2011 में सुनील जगलान ने 'बेटी विद डॉटर' अभियान शुरू किया था। पूर्व सरपंच सुनील जगलान महिला सशक्तीकरण और ग्राम विकास के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य एक लड़की के माता-पिता होने पर गर्व महसूस करने के लिए समाज को प्रेरित करना है जिससे बाल लिंग अनुपात में सुधार हो सके।