ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस ने सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के निधन पर जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 4:03:13 PM
कांग्रेस ने सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के निधन पर जताया शोक

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने कहा पार्टी ने एक संसदीय नेता खो दिया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के असामयिक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आजाद ने कहा कि गोवर्धन रेड्डी बहुत ही अनुभवी सांसद थे| उन्होंने विधानसभा और संसद की कार्यवाही में काफी योगदान दिया। जिनमें से वे समय-समय पर राजनीतिक कैरियर के लंबे समय तक सदस्य रहे। उनकी मृत्यु से कांग्रेस पार्टी ने एक महान संसदीय नेता खो दिया है। आजाद ने शोक व्यक्त करते हुए रेड्डी के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष एम हामिद अंसारी ने राज्यसभा सदस्य पी गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा रेड्डी राज्यसभा के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे और तेलंगाना किसानों के कल्याण के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी गोवर्धन रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 80 वर्षीय रेड्डी कुल्लू घूमने गए थे जहां भुंतर एयरपोर्ट पर अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS