ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
योग किसी धर्म से जुड़ा नहीं, ये स्वस्थ रहने का नि:शुल्क साधन : श्रीपद नाइक
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 3:22:51 PM
योग किसी धर्म से जुड़ा नहीं, ये स्वस्थ रहने का नि:शुल्क साधन : श्रीपद नाइक

 नई दिल्ली, (हि.स.)। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादकों के सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाइक द्वारा किया गया। 21 जून, को तीसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस साल के सम्मेलन का विषय 'स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए योग' है।

उद्घाटन सत्र में श्रीपद येस्सो नाइक ने कहा कि पछले दो साल से हुए योग कार्यक्रम काफी सफल रहे हैं। लोगों के मन में योग को लेकर साल दर साल विश्वास बढ़ा है। नाइक ने कहा हमें समझना होगा कि योग एक दिन का कार्यक्रम नहीं है| इसको जीवन का अंग बनाना होगा। योग को लोगों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। यहां मैं एक और बात साफ कर देना चाहता हूं कि योग को किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए| ये सभी धर्मों के व्यक्तियों के लिए स्वस्थ रहने का एक साधन है। योग से जुड़कर आप महंगी दवाईयों के उपयोग से बच सकते हैं। ये स्वस्थ रहने का नि:शुल्क साधन है। 

येस्सो नाइक ने कहा आगामी 21 जून को आयुष मंत्रालय लखनऊ के रमाबाई पार्क में तीसरा योग दिवस मनाने जा रहा है। जिसमें 50 हजार के लगभग लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अादित्य नाथ मौजूद रहेंगे। योग जन-जन तक पहुंचे यही हमारा और सरकार का उद्देश्य है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS