राष्ट्रीय
शिवराज ने तबाही मचाई और किसानों पर गोलियां चलवाई : चिदंबरम
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 3:20:18 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के बाद पार्टी वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मंदसौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तबाही मचाने और किसानों पर गोलियां बरसाने का का आरोप लगाया है।
चिदंबरम ने इस संबंध कई ट्वीट करके कहा 'मध्य प्रदेश की सरकार क्यों झूठ बोल रही है कि पुलिस ने किसानों पर गोलियां नहीं चलाई? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तबाही मचाने का आरोप लगाया तथा किसानों के साथ बातचीत के समर्थन की वकालत की।
चिदंबरम ने राहुल गांधी के गुरुवार के मंदसौर दौरे के बचाव में कहा, ‘किसकी पुलिस ने तबाही मचाई? किसानों के साथ बातचीत से किसने इनकार किया? विपक्ष के नेताओं द्वारा पुलिस की गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने में क्या दिक्कत है? क्या भाजपा के नेताओं ने इस तरह के काम नहीं किये हैं?’
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजनों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए गुरुवार को उनसे मिलने मंदसौर गये थे लेकिन किसानों से मुलाकात से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। राहुल गांधी ने इससे पहले मंदसौर घटना की निंदा करते हुए कहा था कि सरकार किसानों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है।