ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मंदसौर हादसे के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने तिलक ब्रिज पर रोकी रेल
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 2:28:46 PM
मंदसौर हादसे के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने तिलक ब्रिज पर रोकी रेल

 नई दिल्ली, (हि.स.)। मंदसौर हासदे में किसानों की मौत और आंदोलन के बाद कांग्रेस गुरुवार से देशभर में रेल रोकों आंदोलन चला रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के तिलक ब्रिज पर प्रदर्शन किया। 

इंडियन यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के तिलक ब्रिज पर शुक्रवार सुबह ट्रेन रोक कर ट्रैक पर चड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरुवार को त्रिपुरा, हरियाणा के चक्करी दारी में, पंजाब के होशियार पुर में, महाराष्ट्र में रायपुर में जगह-जगह रेल रोकी। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा हेमंत ओगले के साथ युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल की अगुवाई में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। 
वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के घाटकोपर स्टेशन पर रेल रोककर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रैक से हटाने में सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार के अनुसार मंदसौर में किसानों पर गोली चलाए जाने के खिलाफ पूरे देश में युवक कांग्रेस रेल रोको आंदोलन करने जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS