राष्ट्रीय
ईरान ने भारतीय 25 तमिलनाडु मछुआरों को किया रिहा : सुषमा
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 1:30:10 PM नई दिल्ली, (हि.स.)| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार रात में जानकारी दी कि ईरान ने 25 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को उनकी बहरीनी नौका से साथ हिरासत में लिया गया था।
स्वराज ने ट्वीट किया, 'मुझे यह सूचित करने में प्रसन्नता हो रही है कि 25 तमिलनाडु के 25 भारतीय मछुआरों को ईरान द्वारा रिहा कर दिया गया है, जिनको मार्च 2017 से 05 बहरीनी नौका के साथ हिरासत में लिया गया था। उनको बहरीन को सौंप दिया गया है।'
उन्होंने तेहरान स्थित भारतीय दूतावास को भी बधाई दी है। मछुआरों की रिहाई को मुमकिन बनाने के लिए दूतावास के प्रयास की उन्होंने तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'मैं मछुआरों की रिहाई के लिए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के अथक प्रयासों की तारीफ करती हूं।'