ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भोपाल में किसानों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 1:12:54 PM
भोपाल में किसानों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

 भोपाल,  (हि.स.) । मध्‍य प्रदेश में किसान आंदोलन की आग शुक्रवार को राजधानी भोपाल तक पहुंच गई। आज इंदौर-भोपाल राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित फंदा टोल नाके के पास बड़ी संख्‍या में किसानों ने चक्‍काजाम कर दिया और वाहनों को रोककर तोड़फोड़ कर कई वाहनों में आग लगा दी है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंदौर-भोपाल राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित फंदा टोल नाके पर किसानों के चक्‍काजाम कर वाहनों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प में कई किसान और पुलिस वाले घायल हुए हैं। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। वहीं पुलिस ने कई किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
कांग्रेस नेता के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया और वाहनों को रोककर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी झड़प हो गई। हुड़दंगियों ने पथराव शुरू कर दिया, इसके बाद पुलिस को मजबूरन आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। दोनों तरफ से रोड को बंद कर दिया गया है। कुल मिलाकर अब यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन हो गया है। समाचार लिखे जाने तक बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल हालात काबू में लेकिन तनावपूर्ण हैं।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS