ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वेंकैया और रमन सिंह ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को दी जन्मदिन की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 12:51:04 PM
वेंकैया और रमन सिंह ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को दी जन्मदिन की बधाई

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 

केंद्रीय मंत्री वेंकैया ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा कि किरण बेदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु प्रदान करे। 

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।'

वहीं किरण बेदी ने अपने जन्मदिन पर पुडुचेरी की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा कि पुडुचेरी के मेरे भाई, बहनों और बच्चों को धन्यवाद। 

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी किरण बेदी का जन्म 09 जून, 1949 को अमृतसर (भारत) में हुआ था। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS