ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मंदसौर की हिंसा के लिए बाहरी तत्व जिम्मेदार : राजनाथ
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 9:07:57 PM
मंदसौर की हिंसा के लिए बाहरी तत्व जिम्मेदार : राजनाथ

 मुंबई,  (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मंदसौर में जारी हिंसा के पीछे कुछ अशांति पैदा करने वाले बाहरी तत्व जिम्मेदार है। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में स्थित रंगशारदा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में सुरक्षा बल का कम से कम उपयोग किया जाना चाहिए , जिससे इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुई हिंसा के पीछे कुछ बाहरी तत्व जिम्मेदार थे। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान मंदसौर में पुलिस की फायरिंग में पांच लोगों हो गई। हमने भी किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है, हमारी सरकार किसानों की है और हम उनके लिए संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सरकार बनाते वक्त घोषणा की थी कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना कर देंगे। अभी तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए टाइम बाउंड प्रोग्राम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किसानों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान पाठनकोट और गुरुदासपुर को छोडक़र भारत में कहीं भी आतंकवाद की घटना नहीं हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए, यह एक रिकॉर्ड है। कश्मीर में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। कश्मीर में हालत सुधर रहे हैं। कश्मीर की समस्या का हम एकीकृत स्थाई समाधान करेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कृषि की दुर्गति कांग्रेस की वजह से हो रही है। कांग्रेस को जिस प्रकार से इनकी चिंता करनी चाहिए थी, वह नहीं की गई। उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के उग्रवाद को खत्म करने में स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। अटल बिहारी वाजपेयी और तीन साल की मोदी सरकार के कार्यकाल को छोड़ दिया जाय तो कांग्रेस ने देश के किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि किसान उत्पादक भी हैं और उपभोक्ता भी हैं। किसान आंदोलन में राज्य सरकार के सहयोगी दल शिवसेना भी सडक़ पर उतर आई है। 

इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवसेना हमारी मित्र पार्टी है। परिवार में विचारों में मतभेद हो सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इसका समाधान करेंगे। राजनाथ सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस पर हमेशा भ्रष्ट्राचार के आरोप लगते थे ,लेकिन तीन सालों में वर्तमान सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं लग सका है। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी निवेश बढ़ा है और लोग यहां अपना व्यापार लगाने के लिए उत्सुक हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS