ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मंदसौर के डीएम, एसपी समेत कई अफसर स्थानांतरित
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 5:21:18 PM
मंदसौर के डीएम, एसपी समेत कई अफसर स्थानांतरित

 भोपाल, (हि.स.)। राज्य शासन ने गुरुवार को बड़ा फेरबदल करते हुए पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। स्वतंत्र कुमार सिंह कलेक्टर मंदसौर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन और ओमप्रकाश श्रीवास्तव कलेक्टर शिवपुरी को कलेक्टर मंदसौर बनाया गया है।

इसी तरह तन्वी सुन्द्रियाल अपर प्रबंध संचालक म.प्र.पर्यटन विकास निगम एवं अपर प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड को कलेक्टर रतलाम, तरूण राठी उप सचिव खनिज विभाग को कलेक्टर शिवपुरी और कौशलेन्द्र विक्रम सिंह आयुक्त नगरपालिक निगम सागर को कलेक्टर नीमच के पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार राज्य शासन द्वारा 3 पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण किये गये हैं। ओ.पी. त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मंदसौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नीमच को पुलिस अधीक्षक मंदसौर और तुषारकांत विद्यार्थी पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल को पुलिस अधीक्षक नीमच के पद पर पदस्थ किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS