राष्ट्रीय
मंत्रालयों के अनुसार सोनिया ने यूपीए कार्यकाल में एक विदेश यात्रा की
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 4:37:41 PMनई दिल्ली, (हि.स)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार के दस वर्ष के शासनकाल के दौरान विदेश यात्राओं का सरकारी तौर पर कहीं कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है।
एक वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने अपनी हाल में प्रकाशित पुस्तक ‘जर्नलिज्म थ्रू आरटीआई’ में इसका खुलासा किया है। यूपीए सरकार में दोनों नेता लोकसभा के सदस्य थे। सोनिया गांधी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की अध्यक्ष थीं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
श्यामलाल यादव ने पिछली सरकार और मोदी सरकार के दौरान सूचना के अधिकार (आरटीआई) के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर सोनिया गांधी ने सिर्फ एक विदेश यात्रा जुलाई 2004 में बैंकाक गई थीं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और एनएसी में उपलब्ध दस्तावेजों में किसी और यात्रा का ब्योरा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। बाध्यकारी नहीं होने के बावजूद अधिकतर सांसद अमूमन अपनी निजी विदेश यात्राओं के बारे में लोकसभा या राज्यसभा सचिवालय को सूचित करते हैं। ‘जर्नलिज्म थ्रू आरटीआई’में के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्राओं के बारे में लोकसभा को कभी कोई सूचना नहीं दी।