राष्ट्रीय
राज्य सरकार के आईटी सलाहकार पद से सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 10:34:42 AMभुवनेश्वर, (हि.स.)। ओडिशा सरकार के आईटी सलाहकार के पद से सैम पित्रोदा ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास भेज दिया है, जिसे मुख्यमंत्री पटनायक ने स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पित्रोदा को आईटी सलाहकार का पद दिया था। उन्हें केबिनेट रैंक प्राप्त था, लेकिन भाजपा ने आरोप लगायानवीन पटनायक व सोनिया गांधी के बीच पुल का काम करने वाले पित्रोदा को यह जिम्मेदारी देकर बीजद ने कांग्रेस के साथ अपने रिश्तों को प्रमाणित किया है। इसके बाद पहली जून को कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को ऑवरसीज कांग्रेस की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद से उन पर इस पद से त्यागपत्र देने के लिए दबाव बढ़ने लगा था।