राष्ट्रीय
सैम पित्रोदा का त्यागपत्र काफी देर से उठाया गया कदम: भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 10:17:15 AMभुवनेश्वर, (हि.स.)। भाजपा प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने ओडिशा सरकार के आईटी सलाहकार के पद से त्यागपत्र देने वाले सैम पित्रोदा पर कहा कि पित्रोदा ने त्यागपत्र देने में काफी देरी कर दी।
सज्जन शर्मा ने पार्टी के इस मामले में रुख को दोहराते हुए कहा कि पित्रोदा राज्य में आईटी के विकास के लिए नहीं काम करते थे बल्कि बीजद-कांग्रेस के संपर्क सूत्र थे। उन्होंने कहा कि जिस दिन पित्रोदा को इस पद के साथ कैबिनेट रैंक की घोषणा की गई थी, वे उसी दिन ओडिशा आए लेकिन उसके बाद दोबारा कभी यहां नहीं आए। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा जब नवीन व सोनिया के बीच संबंधों के बारे में खुलासा हुआ तब नवीन पटनायक ने उनसे मजबूरी में त्यागपत्र लिया।