ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
समुद्री तट को साफ-सुथरा रखने के लिए महेश शर्मा से मिले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 5:37:09 PM
समुद्री तट को साफ-सुथरा रखने के लिए महेश शर्मा से मिले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन

नई दिल्ली, (हि.स.)। समुद्री तट और पर्यटनीय बीचों को साफ-सुथरा रखने में क्या- क्या अहम कार्यक्रम किये जा सकते हैं इसी क्रम में गुरुवार को केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मुलाकात की। 
सुदर्शन पहले भी कई बार भारतीय समुद्री बीचों पर साफ सफाई को लेकर मुहिम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने अंदाज में समुद्री तटों पर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सैंड आर्ट बनाई और लोगों को जागरूक करने का लम्बे समय तक अभियान चलाया। सुदर्शन ने स्वच्छ समुद्र तट उत्सव में उड़ीसा के गोपालपुर स्थित समुद्र तट पर सैंड आर्ट के माध्यम से लोगों में सफाई के लिए जागरूकता पैदा करने का काम किया। 
सुदर्शन पटनायक मॉस्को में आयोजित '9वें मॉस्को सैंड स्कल्प्चर चैंपियनशिप 2016' में भारत के लिए स्वर्ण पदक भी हासिल कर चुके हैं। सुदर्शन ने यह पुरस्कार अपनी 15 फीट ऊंची अहिंसा और शांति का संदेश देती महात्मा गांधी की कलाकृति के लिए जीता था । 
गौरतलब है कि पटनायक अभी तक 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के साथ कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। 2014 में देश के उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से नवाजा गया था 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS