राष्ट्रीय
शरद यादव राहुल गांधी के साथ कर सकते है मंदसौर का दौरा
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 3:58:18 PMनई दिल्ली,(हि.स.)। जनता दल यू नेता शरद यादव कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंदसौर दौरे पर जा सकते हैं। शरद यादव ने बुधवार को मंदसौर हादसे को नरसंहार करार देते हुए कहा कि मंदसौर में जो किसानों के साथ हुआ वो दर्दनाक था। सरकार मौत का आंकड़ा छह बता रही है लेकिन मेरा मानना है कि संख्या ज्यादा है।
शरद ने कहा, 'आज राहुल गांधी के साथ हम वहां जाने की योजना बना रहे हैं| हो सकता है हम दोनों साथ ही जाएं।'
उन्होंने मध्यप्रदेश में किसानों के साथ अन्याय पर कड़ी कार्रवाई के साथ न्यायिक जांच की मांग भी की।
दरअसल मध्य प्रदेश के मंदसौर में कर्ज माफी और फसल के वाजिब दाम की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों पर मंगलवार को मंदसौर में पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गई थी।