राष्ट्रीय
कांग्रेस किसानों के नाम पर हिंसा को बढ़ावा न दे : वेंकैया नायडू
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 1:49:16 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा, 'मध्य प्रदेश शांत प्रदेश है| मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि इस पर राजनीति न करे और किसानों के नाम पर हिंसा को बढ़ावा न दे।'
दरअसल मध्य प्रदेश के मंदसौर में कर्ज माफी और फसल के वाजिब दाम की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों पर मंगलवार को मंदसौर में पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फायरिंग के विरोध में किसान संगठनों और कांग्रेस ने बुधवार को मध्यप्रदेश बंद का एलान किया है।