ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मंगलवार शाम बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 1:30:35 PM
मंगलवार शाम बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से आंशिक रूप से बादल छाये रहने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि रात तक बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज बारिश, गरज के साथ बौछारें और धूल भरी आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आस-पास रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री अधिक है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिनभर बादल छाये रहेंगे। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 41 फीसदी दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS