राष्ट्रीय
चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नीतियों के खिलाफ चिकित्सक हड़ताल पर
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 12:54:26 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्र सरकार के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अपील पर देशभर में कई डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर हैं। बताया जा रहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नीतियों के खिलाफ वे यह कदम उठा रहे हैं।
डॉक्टर दिल्ली में राजघाट पर एक एकत्रित होकर वहां से एप्रिन पहनकर पैदल मार्च करते हुए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। हड़ताल के दौरान राहत की बात यह है कि यह हड़ताल सिर्फ चार घंटे की है। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी डिपार्टमेंट खुले रहेंगे और वहां मरीजों के सेवाएं मिलती रहेंगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी।
दरअसल आईएमए की मुख्य मांग है कि हॉस्पिटल, डॉक्टर और मेडिकल सेक्टर पर हिंसा के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। डॉक्टर और उनके चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन सिंगल विंडो से किया जाए। लाइसेंस राज समाप्त किए जाए। एमसीआई को भंग करने से बेहतर उसमें सुधार किया जाए। नेशनल एक्जिट टेस्ट के प्रस्ताव को खारिज कर एक समान फाइनल एमबीबीएस परीक्षा कराई जाए। केवल जेनरिक दवाओं को लिखने की बाध्यता न हो। जेनरिक और ब्रांडेड दवाओं के मूल्य में ज्यादा अंतर न हो। स्वास्थ्य बजट को एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत किया जाए। डॉक्टरों को इलाज और जांच लिखने की पेशेवर स्वतंत्रता मिले। एक हफ्ते के अंदर इंटरमिनिस्ट्रियल कमिटी के रिपोर्ट पर लागू किया जाए।