ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जीएलएलवी मार्क-3 प्रक्षेपण : प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दी इसरो को बधाई
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 6:30:07 PM
जीएलएलवी मार्क-3 प्रक्षेपण : प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दी इसरो को बधाई

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारी भरकम सैटेलाइट लॉन्च वीइकल जीएलएलवी मार्क-3 को प्रक्षेपित कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों ने इसरो को बधाई दी है। 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे ऐतिहासिक शुभारंभ बताते हुए कहा, ‘‘जीएसएलवी-एमके-3 भारत द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी रॉकेट है और आज तक बनाये गये सबसे बड़े उपग्रहों को ले जाने में सक्षम है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्र को गर्व है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो की इस उपलब्धि को वैज्ञानिकों का समर्पण बताया है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से कहा, ‘‘इसरो के समर्पित वैज्ञानिकों को जीएसएलवी – एमके-3 डी1 / जीएसएटी -19 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई। मिशन भारत को अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण वाहन और उपग्रह क्षमता के नजदीक ले जाता है। राष्ट्र को गर्व है!’’

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, जितेन्द्र सिंह व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने भी इसरो की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा है कि देश को उस पर गर्व है। 

भारत के सबसे वजनी रॉकेट को सोमवार को शाम 5:28 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इसका वजन करीब 640 टन है। जीएसएलवी मार्क-3 अन्य देशों के चार टन श्रेणी के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की दिशा में भारत के लिए अवसर खोलेगा।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS