ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 5:14:49 PM
केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

 पीलीभीत, (हि.स.)। जिले की सांसद और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की शुक्रवार को यहां अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। मेनका गांधी को दिल्ली ले जाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या है। इस वजह से उन्हें भर्ती किया गया। अब उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को ही यहां पहुंची थीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद मेनका गांधी दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची थीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों को दिखाया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS