राष्ट्रीय
पाक की गोलाबारी का करारा जवाब, 5 आतंकी ढेर
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 5:26:09 PM जम्मू, (हिस)। भारतीय सेना ने वीरवार को एक बार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया है। राजौरी जिले के बिंबर और बट्टल सेक्टर में सेना की कार्रवाई में 5 आतंकी ढेर हो गए, जबकि 6-7 जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं इस मामले में पाक ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने वीरवार सुबह बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने नौशेरा और कृष्णाघाटी में भारी मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। इस सेक्टर में सुबह दो आतंकियोें को मार गिराया गया था। पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए आए दिन नियत्रंण रेखा पर गोलाबारी कर रहा है जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।