राष्ट्रीय
कौशल विकास से मिलेगा स्वरोजगार को बढ़ावा : नायडू
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 3:32:23 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए कौशल विकास पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
वेंकैया नायडू ने दीनदयाल अंत्योदय योजना पर आयोजित एक कार्य़क्रम में कहा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) की संचालन परिषद की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गरीबी उन्मूलन की दिशा में स्वरोजगार बेहतर भूमिका निभा सकता है। इसलिए लोगों को गरीबी से उभारने के लिए कौशल विकास पर जोर दिया जाना चाहिए।