ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पाक ने नौशरा, राजौरी व पुंछ की नियंत्रण रेखा में की गोलीबारी
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 12:37:03 PM
पाक ने नौशरा, राजौरी व पुंछ की नियंत्रण रेखा में की गोलीबारी

 जम्मू, (हि.स.)। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में पाक पिछले दिनों लगातार गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। इसी के चलते पाक ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों को निशाना बना गोलीबारी शुरू कर दी है। वहीं पाकिस्तानी सेना ने जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी और पुंछ जिले में भी बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े सात बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णघाटी सेक्टर में भी गोलीबारी की। भारत की सैन्य चौकियों ने इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया और अभी भी गोलीबारी जारी है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS