ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अयोध्या की महिमा के अनुरूप होगा विकास: योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 8:15:35 PM
अयोध्या की महिमा के अनुरूप होगा विकास: योगी आदित्यनाथ

 फैजाबाद,  (हि.स.)। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी व श्रीराम जन्मभूमि के दर्शनोपरांत डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री श्री योगी ने इस अवसर पर परिचय उपरांत अयोध्या के विकास को ही अपने मुख्य एजेन्डे में रखते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने अयोध्या के साथ सौतेला व्यवहार किया है। अयोध्या के चैमुखी विकास के लिए उसे नगर निगम बनाया गया है। नगर निगम बनने के बाद अयोध्या के साथ-साथ पूरे जिले का सम्पूर्ण विकास होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या नगर निगम के विकास का खाका खींचने के लिए हम अधिकारियों के साथ यहां आये हैं। अयोध्या की गरिमा और महिमा के अनुरूप विकास होगा जिससे विश्व के मानचित्र पर अयोध्या स्थापित हो सके। इसलिए सरकार ने तमाम बाधाओं कों दूर करते हुए अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दिया गया। 

योगी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने जो भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिया हैं इससे सपा, बसपा, घबरा गयी है। इसलिए विरोधी दलों के लोग कानून व्यवस्था बिगाड़ने में लगे हैं। उन्हांेने सहारनपुर व नोएडा का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी लोग कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किये हैं उन्हें चिन्हित कर लिया गया हैं जो किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। योगी ने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि हम सब अन्य दलों से कार्यशैली के मामले में अलग दिखे व श्रेष्ठ दिखे, ऐसा हम सब कार्य करें।उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गयी हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को प्रत्येक गांव ,कस्बों व महानगरों में अभियान के रूप में चलाने की बात कही। उन्होनंे इसपर चिन्ता व्यक्त किया कि देश के 100 गन्दें शहरों में 52 जिले उत्तर प्रदेश के है। उन्हांेने पूरे प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती के रूप में लेने की बात कही। 

बैठक में प्रभारी मंत्री सतीश महाना, सांसद लल्लू सिंह, राज्यसभा सदस्य विनय कटियार , सांसद हरिओम पाण्डेय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा ंिसह चैहान, जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, प्रभारी सुधीर ंिसह सिद्धू, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी व मथुरा तिवारी अलावा जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS